• February 21, 2023

कोहका में जमीन माफिया सक्रिय, सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

कोहका में जमीन माफिया सक्रिय, सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कोहका भिलाई में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। जमीन माफिया सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ रहे। उनके द्वारा जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी गई है। पूर्व में भी एसडीएम स्तर पर मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के संज्ञान में यह पूरा मामला लाया गया है। इसके बाद कलेक्टर ने पूरे मामले में जांच कर नियम के अनुसार करवाई के निर्देश दिए हैं।

 

शिकायत कांग्रेस नेता गुरदीप भाटिया ने की है। इसमें कहा गया है कि कोहाका में खसरा नंबर 1227 मे अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसके आसपास सरकारी जमीन है।  सरकारी जमीन 1226 और 1228 खसरा नंबर पर दर्ज है। इन दोनों जगह भी अवैध प्लाटिंग की जा रही है। राजनीतिक संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है। मांग की गई है कि तत्काल इस खसरा नंबर को ब्लॉक किया जाए। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर करवाई की जाए। इधर कलेक्टर के निर्देश के बाद जांच शुरू हो गई है। एसडीएम स्तर पर यह जांच होनी है।

जनदर्शन में बुजुर्ग महिला ने बेटे के खिलाफ की शिकायत

रसमडा निवासी केजा बाई साहू उम्र 80 वर्ष की वृद्ध महिला ने आज कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को जनदर्शन में अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि उनके सौतेले बेटे ने धोखाधड़ी कर मकान एवं अन्य संपत्ति को अपने नाम पर एवं बुर्जुग महिला से मारपीट करने की बात बताई। कलेक्टर ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बुजुर्ग महिला के आवेदन पर एसडीएम दुर्ग को भरण पोषण अधिनियम धारा के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम समोदा निवासी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वह खसरा क्रमांक 322 में सब्जी उत्पादन कर जीवन यापन कर रहे हैं। पास की भूमि में तालाब बनाया गया है, लेकिन पास की भूमि में निकासी नही बनाई गई है, जिसके कारण प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में नुकसान हो जाता है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत अंजोरा के समस्त ग्रामवासियांे ने सामूहिक रूप से आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में एक बोर पाईपलाइन है। गांव के लोग उससे पानी भरते हंै। पास में ही ट्रांसफार्मर होने की वजह से पानी भरने एवं बच्चों को खेलने में असुविधा होने के कारण कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को इस ट्रांसफाॅर्मर को हटाने संबंधित निर्देश दिए।
भिलाई निवासी श्रीमती रामा देवी ने खसरा नम्बर 667/2, रकबा 3978 वर्गफुट जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।
ग्राम भनसुली निवासी श्रीमती धर्मिन बाई ने कलेक्टर को बताया कि मेरे पिता श्री पुरानिक की मृत्यु होने के बाद से मुझे किसान सम्मान निधि प्राप्त नही हो रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान करने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप संचालक को आवश्यक कार्यवाही करते हुए किसान सम्मान निधि प्रदान करने के निर्देश दिए। श्री रअफ अंसारी ने जिला उद्योग केन्द्र के पास अवैध गुमटी हटाने एवं कोहका भिलाई निवासी श्री सुभाष गुप्ता ने स्कूल एवं खाली भूमि में अतिक्रमण करने की शिकायत की। इस पर नगर निगम दुर्ग और नगर निगम भिलाई को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बालोद निवासी श्री कुलेश्वर साहू ने अपने राशनकार्ड को ट्रांसफर ग्राम पंचायत सेलूद से ग्राम पंचायत आनंदपुर जिला बालोद करने के लिए आग्रह किया। भिलाई पार्षद ने वार्ड क्रमांक 68 में जर्जर पेड़ को हटाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम खम्हरिया तहसील पाटन निवासी श्री विपिन झा ने प.ह.न. 9 रा.नि.म.अमलेश्वर के अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार पाटन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…