• February 21, 2023

पेयजल की आपूर्ति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : वोरा पेयजल संकट को लेकर पहुंचे सुराना कॉलेज वार्ड के नागरिक

पेयजल की आपूर्ति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : वोरा पेयजल संकट को लेकर पहुंचे सुराना कॉलेज वार्ड के नागरिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पेयजल की आपूर्ति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : वोरा
पेयजल संकट को लेकर पहुंचे सुराना कॉलेज वार्ड के नागरिक

वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने निगम के अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति के लिए मुश्तैद बने रहने के निर्देश दिए है। श्री वोरा ने कहा कि पेयजल की सप्लाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के नागरिको को पीने के पानी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि वे आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न वार्डो में दौरा कर पेयजल की सप्लाई की जानकारी लेगे। सुराना कॉलेज वार्ड 40 के लगभग दर्जनभर महिला व पुरुषों ने मंगलवार को सुबह पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास में पहुंचकर विधायक से मुलाकात की और उन्हे वार्ड में उत्पन्न हुए पेयजल संकट से अवगत कराया। नागरिकों का कहना था कि गर्मी के मौसम के प्रारंभ होने में दो माह का समय शेष है। लेकिन शहर में पानी की समस्या अभी से शुरु हो गई है। सुराना कॉलेज वार्ड में पेयजल की सप्लाई अव्यवस्थित तरीके से हो रही है। सुबह-शाम दोनो समय पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ स्थानों में एक बूंद पानी भी नहीं मिल रहा है। नागरिको की समस्याओं को सुनने के बाद श्री वोरा तत्काल हरकत में आए और निगम के जल विभाग के अमले को बुलवाकर वार्ड में पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री वोरा ने कहा कि पानी की जरुरत बुनियादी समस्या का महत्वपूर्ण अंग है यह नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…