• February 22, 2023

कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र की हत्या, पुलिस और सत्ता का धौंस दिखाकर धमकाया, पोर्टल बंद करवाने और फर्जी एफआईआर की धमकी

कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र की हत्या, पुलिस और सत्ता का धौंस दिखाकर धमकाया, पोर्टल बंद करवाने और फर्जी एफआईआर की धमकी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी की न्यूज कवरेज के दौरान भिलाई के कुछ लोगों ने दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब के दो बार के अध्यक्ष और वर्तमान में ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज के संपादक संतोष मिश्रा को धमकाने की कोशिश की। भिलाई में ईडी की जांच और सच बताने पर थाने में शिकायत की धमकी दी। फर्जी शिकायत की गई। यहां तक कहा गया कि आपका पोर्टल बंद करा देंगे। जबकि ट्राई सिटी ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत काम किया। कहीं कोई द्वेष पूर्ण खबर नहीं प्रसारित की। बावजूद धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस का धौंस दिखाया गया। पुलिस में शिकायत कर एफआईआर कराने की धमकी दी गई। यहां तक थाने में शिकायत का एक लेटर भी भेज दिया गया। इतना ही नहीं जब खबर नहीं हटाई गई तो कहा गया खंडन छापे नहीं तो 500 लड़कों के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे। हालांकि ट्राइसिटी ने निर्भिग्य होकर खबर नहीं हटाई। पूरे देश के पत्रकारों से अपील है कि भविष्य में ऐसी घटना अन्य किसी पत्रकार के साथ न हो इसके लिए ऐसे लोगों का बहिष्कार करें। हमें लिखने और बोलने की आजादी हमारे संविधान ने दी है। यदि किसी को हमारी बात बुरी लगे या हम कोई गलत बात लिखें तो जरूर व्यक्ति को न्यायालय जाने का पूरा अधिकार है। हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते न ही हमारा इरादा किसी की व्यक्तिगत छवि खराब करना उद्देश्य है। ट्राई सिटी में खबरों का क्रम जारी रहेगा। हमने संबंधित खबर में पूरी जानकारी दस्तावेजों के साथ अपलोड भी कर दी है।

जय हिंद


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…