• February 23, 2023

पंचम विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

पंचम विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पंचम विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

बेमेतरा 22 फरवरी 2023-छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सोलहवां सत्र 01 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आहूत है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर बेमेतरा श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज एक आदेश जारी कर विधानसभा के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर शीघ्र तैयार कराने व त्वरित जानकारी शासन/उच्च कार्यालय को प्रेषित कराये जाने हेतु अपर कलेक्टर बेमेतरा डॉ. अनिल बाजपेयी को नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर व त्वरित जानकारी तैयार कर शासन/उच्च कार्यालय को समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाना होता है। जिले में कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाई गई है। अति आवश्यक होने पर सक्षम अधिकारी से अवकाश व मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति उपरांत ही अवकाश पर रह सकते हैं। अवकाश अवधि में शासन से प्रश्नों/विभिन्न विभागों/कार्यालयों से स्थानांतरित प्रश्नों की प्राप्ति तथा उत्तर तैयार किये जाने हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने व अवकाश दिवस में भी कार्यालय खुला रखने के निर्देश दिए हैं।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…