• February 24, 2023

सोनिया व राहुल का बघेल व वोरा ने किया आत्मीय स्वागत

सोनिया व राहुल का बघेल व वोरा ने किया आत्मीय स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सोनिया व राहुल का बघेल व वोरा ने किया आत्मीय स्वागत
महाधिवेशन को लेकर कांग्रेसजनो में भारी उत्साह : वोरा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में शामिल होने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा व अन्य नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस का महाधिवेशन शुक्रवार 24 फरवरी से शुरु हो चुका है और 26 फरवरी रविवार तक जारी रहेगा। पार्टी के दोनो राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई थी। अगवानी के लिए माना एयरपोर्ट में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। अधिवेशन स्थल पर सोनिया और राहुल गांधी के लिए विशेष इतंजाम किए गए है। इनके लिए अलग कमरे बनाए गए है तथा मिलने जुलने व आराम करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि महाधिवेशन को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा बुरी तरह से हताश व निराश हो चुकी है। राहुल जी ने भारत जोड़ो यात्रा से नफरत को खत्म करने के लिए प्यार का जो संदेश देश की जनता को दिया है इससे पूरे देश में कांग्रेस के लिए अभूत पूर्व माहौल बन गया है उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए बनाया गया छत्तीसगढ़ मॉडल देश के सभी राज्यो के लिए प्रेरणादायी है। श्री वोरा ने महाधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, अम्बिका सोनी व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा से भी मुलाकात की। राष्ट्रीय नेत्री अम्बिका सोनी ने इस अवसर पर दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा का स्मरण किया।

 


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…