• February 28, 2023

दिशा स्कीम थीम पर जगदलपुर में होगा शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

दिशा स्कीम थीम पर जगदलपुर में होगा शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दिशा स्कीम थीम पर जगदलपुर में होगा शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

बेमेतरा 27 फरवरी 2023-न्याय विभाग भारत सरकार एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में किया जावेगा। इस प्रतियोगिता में 05 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती हैं। इस प्रतियोगिता में कोई भी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग, निजी व्यक्ति, संगठन अथवा कोई भी संस्था भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में (दिशा एवं अन्य विषयों पर) गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकती है, इनका भी प्रदर्शन किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाइल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य छ.ग. राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में किया जा रहा है तथा इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए एक-एक टेली अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट www.cgslsa.gov.in पर देखा जा सकता है तथा विधिक सहायता अधिकारी के मो.नं. 9131525540 से संपर्क किया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…