• March 2, 2023

जीरो वेस्ट सेंटर को हटाने संदीप वोरा ने उठाई आवाज

जीरो वेस्ट सेंटर को हटाने संदीप वोरा ने उठाई आवाज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा ने जनसमस्या निराकरण के लिए आवाज उठाई है। उन्होने सिविल लाईन गौरव पथ स्थित जीरो वेस्ट सेंटर(कचरा संग्रहण केन्द्र) को लेकर आपत्ति जताई है और जनहित को लेकर जीरो वेस्ट सेंटर को हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है। इस संबंध में उन्होने विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव व आयुक्त लोकेश चंद्राकर को भी पत्र प्रेषित कर जनहित के मुद्दे शीघ्र कार्रवाही करने की मांग की है।
युकां प्रदेश महासचिव संदीप वोरा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि शहर के हृदय स्थल गौरवपथ सिविल लाईन चौक सांई द्वार के सामने नगर निगम दुर्ग द्वारा जीरो वेस्ट सेंटर की स्थापना की गई है। इसके चलते कचरों के सड़न की बदबू आती है। वहां से गुजरने वाले व सुबह-सुबह
मार्निंग वॉक करने बदबू से परेशान है।
गौरव पथ के पास ही विज्ञान विकास केन्द्र है। छात्रावास के बच्चों को बदबू से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। श्री वोरा ने शहर के लोगों और विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए जीरो वेस्ट सेंटर को गौरव पथ से अन्यत्र स्थानांतरित करने पर जोर दिया गया है।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…