• March 2, 2023

12वीं बोर्ड एग्जाम में 216 स्टूडेंट्स अनुपस्थित

12वीं बोर्ड एग्जाम में 216 स्टूडेंट्स अनुपस्थित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा-छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 में आज बुधवार 01 मार्च 2023 को विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 73 केंद्रों में किया गया। कक्षा 12वीं में कुल पंजीकृत 11403 विद्यार्थी है। आज दर्ज 11257 में 11041 प्रविष्ट एवं 216 अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केंद्र जेवरा, कठिया रांका, नांदघाट, टेमरी का निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र सेजेस देवकर, बालक देवकर, राजामोहगांव का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र ठेलका, कारेसरा, खाती, देवरबीजा, बीजा, पदुमसरा, ओडिया, खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। एस.डीओ पी.एच.ई. द्वारा परीक्षा केन्द्र जेवरी, बैजलपुर, जेवरा, कठियारांका, बावामोहतरा, कन्या शाला बेमेतरा, बालक स्कूल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी द्वारा परीक्षा केन्द्र छिरहा, बालक दाढी, कन्या दाढी, प्रतापपुर, बालक नवागढ, कन्या नवागढ, का निरीक्षण किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा परीक्षा केन्द्र कन्या बेरला, सेजेस बेरला, लेंजवारा, सरदा, कुसमी का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिया एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा एवं आज की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…