• March 2, 2023

गृहमंत्री के खिलाफ आक्रोश बढ़ा, भाजपा ने कहा- कांग्रेस सरकार में बढ़े अपराध

गृहमंत्री के खिलाफ आक्रोश बढ़ा, भाजपा ने कहा- कांग्रेस सरकार में बढ़े अपराध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के वैशाली नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस जल रहे पुतले को बुझाने में लगी थी कि कार्यकर्ताओं ने छिपाकर रखा दूसरा पुतला निकाला और उसे भी जला दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई।

भाजयुमो नेता मयंक गुप्ता ने बताया कि सुरजपूर जिला में भाजयुमो भैयाथान मंडल के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं की ओर से जानलेवा हमला किया गया है। उनके दोनों पैरों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उनके पैर बुरी तरह कुचल गए। विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर सभी जिलों के मंडलों में पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। महिलाओं युवतियों के साथ आए दिन अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इसके लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है’।

पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी हुई।
पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी हुई।
कानून व्यवस्था की दुरुस्त करने की मांग
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है प्रदेश में अमन शांति को लौटाने का प्रयास करें। राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पुलिस को वीआईपी ड्यूटी में लगाया जा रहा है और लोग असुरक्षा के बीच जी रहे हैं। आए दिन घरों में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, हत्या, रेप जैसी बड़ी वारदातें हो रही हैं। इसके लिए जिम्मेदार गृहमंत्री इस पर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं। उन्हें इससे कोई परवाह नहीं है। इसलिए वो मांग करते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए, नहीं तो उनका विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।

रिसाली क्षेत्र में भी किया गया प्रदर्शन

 


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…