• March 3, 2023

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, वोरा ने आयुक्त को किया तलब

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, वोरा ने आयुक्त को किया तलब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आव्हान पर शहर के सफाई कामगारों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल के कारण शहर के सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प रही। घर-घर से कचरा इकट्‌ठा करने का काम पूरी तरह बंद है। विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह 8 बजे विधानसभा रवाना होने से पहले नगर निगम कार्यालय पहुंचकर हड़ताली सफाई कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर को बुलाकर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कराई।

सफाई कामगारों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि गुरुवार को कई घंटे तक निगम कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद निगम कमिश्नर हड़ताली कर्मचारियों से ज्ञापन लेने नहीं आए। आज वोरा की पहल पर निगम कमिश्नर को सुबह निगम दफ्तर बुलाया। कमिश्नर ने कामगारों से ज्ञापन लेकर चर्चा की। कमिश्नर ने कहा कि मांगों के संबंध में शासन को जानकारी दी जाएगी। इधर, विधायक वोरा ने निगम के सफाई कामगारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कामगारों की मांगों को पूरा कराने गुरुवार को ही नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से चर्चा की है। इस संबंध में वे शीध्र ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा करेंगे और कामगारों की मांगों को पूरा कराने हरसंभव पहल करेंगे।

गौरतलब है कि सफाई कामगारों ने नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें निगम प्रबंधन के नियंत्रण में लेकर कार्य कराने, 20 वार्डों के 61 पूर्व सफाई कर्मियों को ठेका मजदूर का दर्जा देते हुए भविष्य निधि और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाले कामगारों को मानदेय राशि 6 हजार रुपए के बदले उन्हें ठेका मजदूर घोषित कर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाएं देने सहित अन्य मांगे की हैं। आज निगम कार्यालय में चर्चा के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली भी उपस्थित रहे।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…