• March 3, 2023

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक निवास का घेराव वोरा ने दिलाया भरोसा, शासन स्तर पर करेंगे पहल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक निवास का घेराव वोरा ने दिलाया भरोसा, शासन स्तर पर करेंगे पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विधायक निवास का घेराव
वोरा ने दिलाया भरोसा, शासन स्तर पर करेंगे पहल

दुर्ग जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर शुक्रवार को दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक व छग भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास का घेराव किया। विधायक वोरा विधानसभा सत्र में शामिल होने रायपुर प्रवास पर थे। उन्हे जैसे ही इसकी जानकारी लगी उन्होने भीषण गर्मी के मौसम में निवास के पास धरने पर महिलाएं बैठी हैं। दूरभाष पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी मांगो के निराकरण के लिए शासन स्तर पर पहल करेंगे। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से वे पहले से अवगत है। उन्होने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ-साथ वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगो से अवगत कराएंगे। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नारी शक्ति के रुप में सरकार व शासन का महत्वपूर्ण अंग है और दुर्ग विधानसभा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए उनके परिवार का हिस्सा है। परिवार के किसी भी सदस्य को तकलीफ ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होने कहा कि विधानसभा सत्र से लौटने के बाद वे स्वयं आंगनबाड़ी महिलाओं से मुलाकात करेंगे।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…