• March 4, 2023

लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त करने पर कलेक्टर ने नीलावती का किया सम्मान

लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त करने पर कलेक्टर ने नीलावती का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त करने पर कलेक्टर ने नीलावती का किया सम्मान
बेमेतरा-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सी.सी.एस. हरियाणा (हिसार) में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा की छात्रा कु. नीलावती नाग चतुर्थ वर्ष एवं कु. मिताली जोशी तृतीय वर्ष ने भाग लिया। जिसमें छात्रा नीलावती नाग ने लम्बी कूद महिला स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए आज शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया में आयोजित कौशल उन्नयन कार्यशाला में कलेक्टर बेमेतरा श्री पदुम सिंह एल्मा ने नीलावती नाग को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. ठाकुर तथा समस्त अध्यापकगणों, कर्मचारी साथियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…