• March 4, 2023

डॉ. एमपी चंद्राकर पंचतत्व में विलीन,अंत्येष्ठि में शामिल हुए सीएम भूपेश

डॉ. एमपी चंद्राकर पंचतत्व में विलीन,अंत्येष्ठि में शामिल हुए सीएम भूपेश

ट्राइसिटी एक्सप्रेस।न्यूज

डॉ. एमपी चंद्राकर पंचतत्व में विलीन,अंत्येष्ठि में शामिल हुए सीएम भूपेश

राज्य ने एक सेवाभावी चिकित्सक को खो दिया-सीएम
दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के संस्थापक एमपी चंद्राकर के पार्थिव
शरीर का शनिवार को शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंत्येष्ठि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,गृहमंत्री
ताम्रध्वज साहू ,शहर विधायक अरुण वोरा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, महापौर नीरज पाल,धर्मेन्द्र यादव,आरएन वर्मा,एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन, संदीप वोरा, संदीप निरंकारी, रत्नाकर राव,मुकेश चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक दीप सारस्वत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ललित चंद्राकर, जागेश्वर साहू, जयंत देशमुख के अलावा राजनीति व चिकित्सा जगत
से जुड़े राज्य भर के लोग व उनके परिजन शामिल हुए। उन्होने स्व. एमपी
चंद्राकर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.पी. चंद्राकर के निधन
पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में
श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. चंद्राकर ने गरीबों की लगन से सेवा की। डॉ. चंद्राकर की पहचान दुर्ग जिला
में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में एक बेहतर चिकित्सक के रूप में थी।उनके निधन से राज्य ने एक बेहतर सेवाभावी चिकित्सक खो दिया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन
करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से बटालियन स्थित हैलीपैड पहुंचे थे। यहां से वे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम पहुंचे थे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…