• March 4, 2023

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को दी कानून की जानकारी

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को दी कानून की जानकारी

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को दी कानून की जानकारी

बेमेतरा। विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के पदेन अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में श्रीमती मधु तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो बेमेतरा, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1 / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके लिये उपयोगी कानून की जानकारी दी गई। स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सूचना का अधिकार एफ. आई. आर. की जानकारी, नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, नालसा हेल्पलाई 15100, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, साईबर क्राईम, पर्यावरण सुरक्षा-जीवन रक्षा, बाल श्रम, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न, बाल श्रम एवं नशा मुक्ति व महिला एवं बच्चों के तस्करी के संबंध जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम भैंसा के प्रधान पाठक श्री युवराज सिंह पटेल एवं शिकक्षगण उपस्थित थे। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स सुश्री सोनिया सिंह, कुमारी प्राची तिवारी द्वारा प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता के बार में जानकारी प्रदान किया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…