• March 4, 2023

लंबित कामों को तेजी से पूरा कराएं:सुरुचि सिंग

लंबित कामों को तेजी से पूरा कराएं:सुरुचि सिंग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रभारी सीईओ जिपं ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देश पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने आज शनिवार को विकासखंड बेरला और बेमेतरा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) गौठानो और अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरला विकासखंड के ग्राम भांड और साँकरा गोठान का निरीक्षण किया। ज्ञात हों की जिले में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ 31 मार्च तक होना है जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और समय सीमा में सभी कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्य पूरा होने के अवधि एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक पार्क के नक्शे का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा गुणवत्ता का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि गर्मी के महीने में जल स्तर और तालाबों का पानी सुख जाता हैं इसे देखते हुए पहले से कार्ययोजन बनाकर अमृत सरोवर बन जाना चाहिए और साथ ही 31 मार्च तक सारे 75 अमृत सरोवरों का गहरीकरण करने के निर्देश दिए ताकि गर्मी में जलस्त्रोत में पानी का अभाव ना हों । वर्तमान में अभी तक जिले में 20 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुकें हैं और कई पूर्ण होने को हैं।
सीईओ ने कहा की ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत ग्राम गंगापुर में उन्नत बीज उत्पादन किया जाएगा और ग्राम भांड़ में पोहा मिल चलाई जाएगी एवं साँकरा में मशरुम उत्पादन और प्रिंटिंग प्रेस का काम किया जाएगा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…