• March 10, 2023

जुनवानी में जमीन के कब्जे को लेकर 15 लाख का लेन-देन, एससीबी तक पहुंचा मामला, अफसरों की कॉल रिकार्डिंग भी दी गई, जांच शुरू

जुनवानी में जमीन के कब्जे को लेकर 15 लाख का लेन-देन, एससीबी तक पहुंचा मामला, अफसरों की कॉल रिकार्डिंग भी दी गई, जांच शुरू

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई उप-तहसील का राजस्व अमला एक बार फिर चर्चा में है। इस पर एक हाई प्रोफाइल मामले में 15 लाख रुपए तक के लेन-देने की खबर सामने आई है। इसके बाद एसीबी से मामले की गोपनीय शिकायत की गई। एससीबी ने शिकायत के बाद मामले में गोपनीय स्तर पर जांच शुरू कर दी है। खबर है कि इस मामले में रायपुर में पदस्थ एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीड़ित हैं। महीनेभर पहले हुए सीमांकन में उनके विरुद्ध और गलत सीमांकन रिपोर्ट पेश कर दी गई। उनकी शिकायत के बाद पुन: सीमांकन के लिए कमेटी की गठित की गई है। एसडीएम के निर्देश पर यह कमेटी गठित हुई है, लेकिन अब तक कमेटी ने सीमांकन नहीं किया है। लगातार इसे लेकर सामने वाला पक्ष मांग कर रहा है लेकिन कमेटी के सदस्य सीमांकन के लिए स्थल निरीक्षण तक नहीं कर रहे हैं।
जांच कमेटी में इन्हें किया गया शामिल
अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में सीमांकन को लेकर अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, दुर्ग डायवर्सन शाखा में पदस्थ गार्गी शुक्ला, आरआई सतपाल यादव और पटवारी शत्रुघन मिश्रा को शामिल किया गया है। इन्हें सीमांकन रिपोर्ट तैयार कर देने है, लेकिन अब तक सीमांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इस पूरे मामले में इन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, उन्हें ही सीमांकन की जिम्मेदारी दी गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जुनवानी क्षेत्र में 40 हजार वर्गफीट से अधिक की जमीन का यह मामला है। यह जमीन किसी रस्तोगी के नाम पर है। इसके करीब ही रायपुर पुलिस विभाग में पदस्थ एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की जमीन इससे लगी हुई है। अधिकारी ने अपनी जमीन पर कुछ निर्माण भी कराया, जिसे आपत्ति लगाकर रुकवा दिया गया। इसके बाद जमीन के आधिपत्य को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इस पर महीनेभर पहले सीमांकन कराया गया। सीमांकन के दौरान रस्तोगी के पक्ष में फैसला दिया गया। इस पर अधिकारी द्वारा आपत्ति कर पुन: सीमांकन कराया जा रहा है।


Related News

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव  2 अप्रैल को परपोड़ा में

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया…
नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद…
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश, कांग्रेस ने उठाई आवाज

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष (सत्र 2026) के अंग्रेजी विषय की…