• March 10, 2023

जिले में एक भी नकल प्रकरण नहीं, उड़नदस्ता की जांच जारी

जिले में एक भी नकल प्रकरण नहीं, उड़नदस्ता की जांच जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छ.ग. बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा सम्पन्न

बेमेतरा। छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2023 में आज शुक्रवार 10 मार्च 2023 को विषय गणित की परीक्षा जिले के कुल 76 केंद्रों में आयोजित की गई। कक्षा 10वीं में कुल पंजीकृत 12924 विद्यार्थी है। आज दर्ज 12776 में 12465 विद्यार्थी उपस्थित एवं 311 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले बनाये गए परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र आनंदगांव, भिंभौरी, सरदा का निरीक्षण किया गया। पिकी मनहर डिप्टी कलेक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्र बैजलपुर, तिलईकुड़ा, जेवरी, जेवरा, कठियारांका का निरीक्षण किया गया। डॉ पुष्पराज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र पदुमसरा, देवरबीजा बीजा, खाती, हांटरांका, खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। श्री भावेश सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र अछोली, भिंभौरी का निरीक्षण किया गया। सुश्री अल्का शुल्का जिला प्रबंधक नागरीक विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र अंधियारखोर, नांदल, सेजेस नवागढ़, बालक स्कूल नवागढ़, झाल, गाड़ामोर, प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। श्री हितेन्द्र मेश्राम उप संचालक उद्यान द्वारा परीक्षा केन्द्र बावामोहतरा, कुसमी, बालसमुन्द, मउ, बदनारा, चंदनु का निरीक्षण किया गया। श्री सतु लाल नेताम जिला पंजीयक द्वारा परीक्षा केन्द्र देवरबीजा, बीजा, सेजेस साजा, कन्या शाला साजा, हाटरांका का निरीक्षण किया गया। बरखा कासु उपसंचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र सरदा, बारगांव, सोंढ़, कुसमी का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिय एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांति पूर्ण से संचालित हो रही है, केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…