• March 11, 2023

ईडी के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन

ईडी के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी और सीबीआई द्वारा बेवजह विपक्षी नेताओं को परेशान करने के विरोध में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अडानी शेयर घोटाले की जांच की मांग की। राजीव भवन से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस नेता कलेक्टोरेट पहुंचे और इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडारगृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद और ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पूरे देश मे राज्य का विकास मॉडल चर्चा का विषय है। सेवा जतन और सरोकार से सर्वहारा वर्ग का विकास और आर्थिक सशक्तिकरण कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेताओं के पेट मे दर्द उठ रहा है। छत्तीसगढ़ में भरोसे का बजट पेश किए जाने के बाद मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा अब केंद्र की एजेंसियों का खुल कर दुरुपयोग कर रही है। बेवजह देश भर में विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि ईडी और सीबीआई जैसी प्रतिष्ठित एजेंसियों को केंद्र की कठपुतली बनकर समय बर्बाद करने की जगह अडानी शेयर घोटाले की जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, लगातार देश की धरोहर शासकीय संपत्तियों को निजी हाथों में बेचने के साथ ही सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा द्वारा राज्यों में सरकार गिराने और अपनी सरकार बनाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार को जनसेवा और जनकल्याणकारी कार्यों के विषय में सोचना चाहिए। राज्य की जनता को भूपेश बघेल पर भरोसा है। यह भरोसा अटूट है। सभी कांग्रेसजनों ने अडानी घोटाले की जांच की मांग की। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…