• March 11, 2023

डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर कालेज में होली उत्सव

डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर कालेज में होली उत्सव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 में दिनांक 7 मार्च 2023 को महाविद्यालयीन परिवार एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने मिलकर होली उत्सव का आयोजन किया इस आयोजन में वाणिज्य विभाग के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गणों ने भी अपनी खासी भूमिका निभाई हर्षोल्लास से भरे इस पर्व में जहां सब एक रंग में रंग जाते हैं और तब भेदभाव आपसी मतभेद को भुलाकर एक हो जाते हैं इसी भावना के साथ होली के उत्सव को मनाया गया होली से पूर्व समस्त प्राध्यापकों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें होली का आयोजन किस प्रकार किया जाए इस विषय पर चर्चा हुई तथा प्रत्येक प्राध्यापक अपने घर से क्या पकवान लेकर आएंगे यह भी निश्चय किया गया होलिका दहन के दिन वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा में होली सेलिब्रेशन हेतू सुंदर सजावट की गई lकार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार द्वारा की गई जिसमें उन्होंने होली के महत्व को समझाया समस्त प्राध्यापकों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही साथ अति शीघ्र आने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए भी सबको शुभकामनाएं दी तत्पश्चात वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अल्पना दुबे कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की उन्होंने कहा कि होली के रंगों का अर्थ लाल पीले नीले रंग नहीं ये ज़िंदगी के वे रंग है जिसे हम सब सुख दुख में साथ रहकर बिताते हैं उन्होंने कहा होली के दिन जब सबके चेहरों पर रंग लग जाते हैं तो सब एक समान हो जाते हैं सबकी निजता खत्म सब एक समान एक रुप l उन्होंने सभी प्राध्यापकों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इसके पश्चात आइक्यूएसी हेड डॉ मनीष कालरा एवं डॉ शीला विजय के द्वारा होली के सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मन मोह लिया सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापक होली के मोहक गीतों पर झूमने लगे और पूरा माहौल रंगों से एवं गीतों से भर गया कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा जैसे इंद्रधनुष ने अपनी रंगों से भर दिया हो कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापकों के द्वारा जो मिष्ठान लाए गए थे उसका भी रसास्वादन किया गया होली में विशेष रूप से बनने वाली ठंडाई गुजिया जैसे पकवान का लुफ्त उठाया कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर दीप्ति बघेल के द्वारा सभी आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…