• March 11, 2023

दुर्ग को 25 करोड़ दिए जाने पर वोरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दुर्ग को 25 करोड़ दिए जाने पर वोरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये जाने पर विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में बीते चार वर्षों में समग्र विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि जारी की गई है। पिछले माह मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब 25 करोड़ रुपए और जारी कर दिये गए हैं। दुर्ग में विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि जारी करने पर वोरा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

वोरा ने कहा कि 25 करोड़ रुपए में से दुर्ग शहर में शिवनाथ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्य के लिए 11 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। शेष राशि मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मंजूर की गई है। वोरा ने महापौर और निगम कमिश्नर से कहा है कि सभी वार्डों में समान रूप से आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराएं और जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा किया जाए ताकि, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। वोरा ने कहा कि सड़क, नाली, वार्डों की प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल सहित सभी मूलभूत विकास कार्य तत्परता से कराए जाएं।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…