• March 12, 2023

सामान्य परिवार से आने वाले प्रताप मध्यानी ने बनाई अपनी एक अलग पहचान, उनकी पुण्य तिथि पर मेरी और पूरे शहर की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

सामान्य परिवार से आने वाले प्रताप मध्यानी ने बनाई अपनी एक अलग पहचान, उनकी पुण्य तिथि पर मेरी और पूरे शहर की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस के दिग्गज नेता, 3 बार के पार्षद और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहने वाले प्रताप मध्यानी की पुण्य तिथि पर शहर विधायक अरुण वोरा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि मध्यानी राजनीति में एक धुरी की तरह चमके। मध्यानी हमेशा से उनके अभिन्न मित्र रहे। प्रतिद्वंदी बनकर चुनाव लड़ने के दौरान भी उनकी यह मित्रता बरकरार रही। आज भी उनके पूरे परिवार से बातचीत बराबर होते रहती है। मध्यानी परिवार उनका ही परिवार है। हर दुख सुख में मैं उनके साथ हूं। वोरा ने कहा कि राजनीति में मध्यानी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके के लिए जन सेवा हमेशा सर्वथा पहले रही। उन्होंने शहर के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। हर किसी की मदद के लिए वे हमेशा खड़े रहे। एक भाई की तरह उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। उनके जाने से राजनीति में एक खाली पन आया है। मेरी राजनीति में उनका योगदान अहम स्थान रखता है। मैं उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…