• March 15, 2023

1.55 करोड़ से सर्वसुविधायुक्त बना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय

1.55 करोड़ से सर्वसुविधायुक्त बना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*1.55 करोड़ से सर्वसुविधायुक्त बना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय*
*समाज के हर वर्ग के बच्चों को समान रुप से मिलेगा लाभ : वोरा*

दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निर्माणाधीन भवन गुणवत्तापूर्वक और तय समयावधि में लगभग पूरा कर लिया गया है। आने वाले नए सत्र में बच्चों को पढऩे के लिए भवन की कमी नहीं होगी। वर्तमान में पुराने बिल्डिंग का रेनोवेशन एवं पांच कमरे व फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयोलॉजी के तीन लैब एवं बाउण्ड्रीवाल एव सांस्कृतिक मंच व खेल मैदान में 1.55 करोड़ की राशि से सर्वसुविधायुक्त सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज निर्माणाधीन बिल्डिंग का जायजा लिया। शिक्षा स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं से विस्तार से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल की चर्चा देश विदेश में हो रही है। साथ ही परीक्षा के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को वोरा ने शुभकामनाएं दीं एवं बेहतर रिजल्ट लाने प्रेरित किया। दीपक नगर में 950 छात्र-छात्राएं क्लास रुम की कमी से अध्यायपन कार्य में काफी दिक्कते हो रही थी। जिसे समयावधि में भवन निर्माण कर हर वर्ग के बच्चों को समान रुप से शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है। लगातार आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क बेहतर शिक्षा प्रारंभ होने से एडमिशन की होड़ मची हुई है। जल्द ही पटरीपार तितुरडीह में भी आत्मानंद स्कूल की सौगात मिलेगी। उक्त कार्य हेतु निविदा जारी हो चुकी है। इसके अलावा जेआरडी शासकीय स्कूल भवन का रेनोवेशन करने 1.86 करोड़ व आदर्श कन्या स्कूल में छात्राओं की सुविधाओं के लिए 26 लाख रुपए का कार्य भी तेजी से पूर्ण होने जा रहा है एवं नए आंगनबाडिय़ो भवन को भी आत्मानंद स्कूल मॉडल पर बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा निगम क्षेत्र की जर्जर स्कूलो के रेनोवेशन के लिए 2 करोड़ की राशि जारी की गई है। जिससे शहर के बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। आज इस दौरान पार्षद मीना सिंह, नरेश तेजवानी, राजेश शर्मा, प्राचार्य सेफाली सोनी नगर निगम के सहायक अभियंता वी.पी मिश्रा, श्वेता महलवार, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित थे।

 


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…