• March 15, 2023

शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, न समय पर कचरा उठ रहा न ही नालियां साफ हो रही, मिलपारा में बढ़ा डायरिया का खतरा, वोरा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, न समय पर कचरा उठ रहा न ही नालियां साफ हो रही, मिलपारा में बढ़ा डायरिया का खतरा, वोरा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग काम के लिए काम और वसूलीबाजी के लिए ज्यादा चर्चा में है। शहर के अधिकांश हिस्सों में नियमित कचरा नहीं उठ रहा न ही नालियों की सफाई हो रही। ऐसे में मिल पारा में डायरिया का खतरा बढ़ गया है। सफाई अमला मूल काम छोड़ दीगर कामों में ज्यादा व्यस्त है। इधर मिलपारा वार्ड 38 में दर्जन भर लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने की खबर मिलने पर आज सुबह विधायक अरुण वोरा ने वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधानसभा रवाना होने से पहले सुबह 7 बजे वोरा ने वार्ड में निगम के जलकार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वोरा ने वार्ड में महासफाई अभियान चलाने के साथ ही नालियों के भीतर से गुजरने वाली पाइपलाइनों को तत्काल बाहर निकालने कहा। वोरा ने तत्काल शहरी स्लम स्वास्थ्य मोबाइल यूनिट की बस बुलवाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई।

 

वोरा ने कहा कि सभी वार्डों में महासफाई अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने वार्ड में हालात का जायजा लेते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर से भी इस संबंध में चर्चा की। वोरा ने बीमारी की रोकथाम के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए तत्काल सभी व्यवस्थाएं करने कहा। वोरा ने खुद खड़े होकर नाली के भीतर पाइपलाइनों को तत्काल बाहर निकालवाया। पाइपलाइन की लीकेज दुरुस्त करने गैंग बुलाकर काम शुरू करने कहा।

 

वोरा ने कहा कि नगर निगम की पिछली परिषद के कार्यकाल में दुर्ग शहर के सरस्वती नगर में डायरिया फैलने से 15 लोगों की मौत हुई थी। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। बीमारी की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से सभी जरूरी उपाय किये जाएं। इन कार्यों में किसी भी तरह की लेटलतीफी या कोताही न होने पाएं। यहां होने वाले कार्यों की अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें।

वोरा ने बताया कि वार्ड 38 में दर्जन भर लोगों को उल्टी दस्त और कमजोरी होने की शिकायत मिली है। उन्होंने मरीजों के निवास पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल भी जाना। गौरतलब है कि वार्ड में पिछले दो दिनों से साधना जगढे, विनय खंडेलवाल, नमन कोसरे, बुधराम धीर, खिलेश्वरी जगढे, लता यादव, कुलदीप धीर, दुर्गा राजपूत, भूपेश राजपूत सहित अन्य लोगों के स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत मिली है। वोरा ने सभी वार्डों में महासफाई अभियान शुरू करने और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने कहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए वोरा ने चिकित्सा टीम को अलर्ट रहकर मरीजों का तत्काल इलाज करने के निर्देश दिये हैं।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…