• March 17, 2023

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी निर्माण में विलंब का वोरा ने विस् में उठाया मुद्दा

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी निर्माण में विलंब का वोरा ने विस् में उठाया मुद्दा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी निर्माण में विलंब का वोरा ने विस् में उठाया मुद्दा*
*समय सीमा समाप्ति के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला विश्वविद्यालय को स्वयं का भवन*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष विधानसभा सत्र में लगातार सक्रियता से जनहित के मुद्दों के लिए मुखर हैं। अपनी उपस्थिति एवं लोकहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए दो बार उत्कृष्ट विधायक चुने गए वोरा ने बजट सत्र के दौरान स्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रहे अत्यधिक विलंब का मुद्दा उठाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सवाल जवाब किया। प्रश्न काल के दौरान वोरा ने छात्र हित में यूनिवर्सिटी के प्रसाशनिक भवन निर्माण से संबंधित सवाल उठाते हुए कार्यादेश की समय सीमा के दो वर्ष बाद भी अब तक निर्माण पूर्ण नहीं हो पाने का कारण पूछा। अपने जवाब में मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए 40 एकड़ भूमि आबंटित की गई है जिसके 1.01 एकड़ में निर्माण कार्य प्रगति रत है जिसकी पूर्णता हेतु मार्च 2021 की तिथि निर्धारित की गई थी किन्तु 80 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो सका है। वोरा ने पुनः प्रश्न करते हुए 11.92 करोड़ के कार्य मे विलंब के पीछे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन एवं लोकनिर्माण विभाग व ठेकेदार के बीच विवाद की स्थिति से संबंधित सवाल किया जिसपर मंत्री पटेल ने कहा कि शीघ्र ही हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग को लोकार्पित किया जाएगा। फंड की कमी एवं विवाद जैसी परिस्थिति नहीं है।


Related News

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते…
मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं,…
मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष…