• March 17, 2023

बेमेतरा जिले में राशन दुकानों में भर्राशाही, मनमाने समय पर खुल रहे, स्टाक भी मेंटेन नहीं, ढारा दुकान सस्पेंड

बेमेतरा जिले में राशन दुकानों में भर्राशाही, मनमाने समय पर खुल रहे, स्टाक भी मेंटेन नहीं, ढारा दुकान सस्पेंड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

एसडीएम बेमेतरा ने किया ढारा उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण
अनियमितता पाये जाने पर की निलंबन की कार्यवाही

बेमेतरा-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह द्वारा आज गुरुवार को ग्राम ढारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान, आई.डी. क्रमांक 432009020 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाया गया। दूरभाष के माध्यम से विक्रेता सनत साहू पिता बल्लू साहू से संपर्क कर दुकान खुलवाया गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया जाना पाया गया तथा संचालक द्वारा राशन सामग्री के आवक जावक का कोई हिसाब नहीं रखा गया था, वितरण केन्द्र पूर्णतः अव्यवस्थित था। शक्कर की कीमत शासन द्वारा निर्धारित दर 17 रू है किन्तु 20 रु. प्रति किलो की दर से विक्रय किया जा रहा था। जिसकी जानकारी ग्रामवासियों से ली गई है। राशन दुकान का संचालनकर्ता राधाकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह है किन्तु उसका संचालन सनत कुमार साहू पिता बल्लू साहू द्वारा किया जा रहा था। विभिन्न अनियमितताओं को देखते हुए संचालनकर्ता एजेंसी राधाकृष्ण महिला स्व सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान द्वारा आई. डी क्र. 432009020 को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…