• March 26, 2023

अग्रवाल सेवा मंडल के पंडाल में जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रियों को दी सेवा

अग्रवाल सेवा मंडल के पंडाल में जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रियों को दी सेवा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अग्रवाल सेवा मंडल के पंडाल में जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रियों को दी सेवा

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की सेवा कार्यों की सराहना
दुर्ग। सेवाभावी संस्था अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस
वर्ष भी चैत्र नवरात्र में दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग स्थित महमरा मोड़
ओव्हरब्रिज के पास मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले
पदयात्रियों के लिए लगाए गए सेवा पंडाल पदयात्रियों के लिए मददगार बना
हुआ है। सेवा पंडाल में नि:शुल्क भोजन,नास्ता,पेयजल के अलावा
पदयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा व विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।दवाईयां भी नि:शुल्क बांटे जा रहे है। सेवा पंडाल में मिल रही सेवा से पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। सेवा पंडाल में सेवाएं देने
विभिन्न समाज व संगठनों के लोग भी उत्साह दिखा रहे है। जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, मंत्रीआशीष निमजे,नगर निगम सभापति राजेश यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि सेवा पंडाल
पहुंचे थे। उन्होने पंडाल में पदयात्रियों को सेवा देकर अग्रवाल सेवा
मंडल के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष राजरानी अग्रवाल,सचिव सिंपल राठी,कोषाध्यक्ष
संध्या अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने भी सेवाएं दी। मारवाड़ी महिला सम्मेलन
द्वारा सेवा पंडाल की व्यवस्थाओं की सराहना की गई।सेवा पंडाल में अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्य प्रहलाद रुंगटा,अजय शर्मा,डॉ
मोहन अग्रवाल, किशोरीलाल सिंघानिया, दिनेश अग्रवाल ,सुमित अग्रवाल,प्रवीण गर्ग,रघुनंदन उजाला, सुधीर खंडेलवाल ,अरविंद खंडेलवाल,पवन
बड़जात्या, मयंक अग्रवाल ,राधेश्याम सक्सेरिया,श्याम अग्रवाल, मनीष गुप्ता
,राधेश्याम कृतिका, रितेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,हरीश अग्रवाल,दीपक
बंसल,अनूप बंसल ,प्रवीण गर्ग ,दिलीप सेक्सरिया ,राधेश्याम सेक्सरिया,
श्याम शर्मा ,हरीश अग्रवाल, आशीष रूंगटा एवं अन्य सेवाभावी सदस्य सेवा
में जुटे हुए है।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…