• March 28, 2023

कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह मार्च मशाल रैली

कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह मार्च मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस ने निकाली सत्याग्रह मार्च मशाल रैली

लोकतंत्र की आवाज व षडय़त्र पूर्वक श्री राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध मे छग युवा कांग्रेस के महासचिव श्री संदीप वोरा जी के आदेशानुसार, दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस महासचिव पृथ्वी चंद्राकर के नेतृत्व में पोलसाय पारा चौक से ग्रीन चौक तक सत्याग्रह मार्च कर विशाल मशाल रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए पृथ्वी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शहीदों की पार्टी है। केन्द्र सरकार की तानाशाही के सामने न तो राहुल गांधी जी झुकेंगे और न ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। राहुल जी को न तो सदन में बोलने दिया जा रहा है और न ही बाहर। जिस तरह कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया, उसी तरह गांधीजी के रास्तों पर चल कर केंद्र और भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे और प्रजातंत्र की सुरक्षा के लिए युवा कांग्रेस हर तरह की लड़ाई लडऩे को तैयार है। मशाल रैली में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजा अली, रतनदीप कसार, जिला महासचिव राहुल राजपूत, सतीष रजक, गौरव उमरे, एजाज खान, चिराग शर्मा, राहुल गोस्वामी, यश बाकलीवाल, शाश्वत पाण्डेय, भूपेश सेन, सोनू राजपूत, सागर पाण्डेय, योगेश दुबे, सागर शेण्डे, मोनू निर्मलकर एवं समस्त युवा साथी उपस्थित थे।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…