• March 30, 2023

शिवेंद्र परिहार ने क्या कहा- काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने को बचाए रखा, देखिए पूरी खबर

शिवेंद्र परिहार ने क्या कहा- काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने को बचाए रखा, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम की सामान्य सभा बैठक में उस समय सब सकते में आ गए जब पूर्व राजस्व विभाग के प्रभारी शिवेंद्र परिहार ने कहा कि वे पूर्व में काजल की कोठरी में रहते हुए भी अपने आपको बचा लिया। शिवेंद्र महात्मा गांधी कांप्लेक्स की पीछे तरफ की जमीन को बेचे जाने के विरोध में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार का प्रस्ताव लाया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया। आज सारे सदस्यों से अपील है कि अपने माथे में ये कलंक न लगने दें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 1995 में भी इस तरह जमीन बेची। अब बेचने की तैयारी है। दुर्ग निगम में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा। इस दौरान शिवेंद्र तीन बार के पार्षद हैं। दुर्ग निगम में हमेशा से वर्तमान में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का दबदबा रहा है। वे दो बार मेयर रहीं। इसके बाद दो मेयर डा एसके तमेर और चंद्रिका चंद्राकर उनका ही आशीर्वाद प्राप्त कर मेयर बने। आज भी उनका दखल बना हुआ है। हालांकि अभी कांग्रेस से धीरज बाकलीवाल मेयर हैं। ऐसे में शिवेंद्र का इस प्रकार दुर्ग निगम को काजल की कोठरी कहना बीजेपी के कई नेताओं को रास नहीं आया। उन्होंने इस पर आपत्ति भी की है। शिवेंद्र पहले सरोज पांडे के काफी करीबी रहे। उनके आशीर्वाद से एमआईसी में जगह भी मिली थी, लेकिन वार्ड चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते भी। वर्तमान में वे बीजेपी में सक्रिय हैं, लेकिन सांसद विजय बघेल के घेमे में शामिल हो चुके हैं।

 


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…