• April 1, 2023

राहुल गांधी के समर्थन में पूरा देश, केंद्र को अडानी के 20 हजार करोड़ का हिसाब देना होगा : बाकलीवाल

राहुल गांधी के समर्थन में पूरा देश, केंद्र को अडानी के 20 हजार करोड़ का हिसाब देना होगा : बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज शाम मशाल रैली निकाली गई । रैली में विशेष रूप से स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में मशाल रैली गांधी प्रतिमा, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, होते हुए शहीद चौक में समाप्त हुई। बाकलीवाल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी ने सिर्फ अडानी की सेल कंपनी में हुए 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करने वालों के बारे में जानकारी ही तो चाही थी, इसमें गलत क्या है। आज पूरा देश इस बात को जानना चाहता है।

रैली में शामिल विधायक अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या करना है। राहुल गांधी ने हमेशा सच कहा है और वह सच कहने से कभी डरे नहीं। अडानी और मोदी के संबंधों के बारे में और अडानी को लाभ पहुंचाने के बारे में सवाल करने पर साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई।

कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। आज मशाल रैली निकली है। आगे भी आंदोलन होते रहेंगे। रैली में राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, कन्या ढीमर, विवेक मिश्रा, अनूप वर्मा, संदीप वोरा सहित जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…