• April 1, 2023

भाजपा महिला मोर्चा दिव्या के हवाले, संगठन में एक और बड़ा बदलाव

भाजपा महिला मोर्चा दिव्या के हवाले, संगठन में एक और बड़ा बदलाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा महिला मोर्चा दिव्या के हवाले, संगठन में एक और बड़ा बदलाव

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर दिव्या कलिहारी (साहू) को नियुक्त किया है। दिव्या कलिहारी साहू समाज की प्रतिष्ठित सामाजिक नेता है, दिव्या कलिहारी दुर्ग जिला साहू संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका रह चुकी है तथा वर्तमान में दुर्ग जिला साहू संघ की जिला उपाध्यक्ष है। श्रीमती कलिहारी पाटन ब्लाक के ग्राम चुनकट्टा की निवासी हैं। इस प्रकार संगठन में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले करीब 6 महीने से जिला संगठन की सर्जरी जारी है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार परिवर्तन किए जा रहे हैं। दिग्गज नेताओं के करीबियों को किनारे लगाते हुए पार्टी लाइन के लोगों को जगह दी जा रही है।

नियुक्ति पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि जिले में 50 प्रतिशत महिलाओं की आबादी के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को गति प्रदान करने एवं महिलाओं के बीच पार्टी का आधार मजबूत करने की दृष्टि से श्रीमती दिव्या कलिहारी (साहू) को महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी को निर्देशित किया है कि महिला मोर्चा की दुर्ग जिला कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा करें साथ ही दुर्ग जिला संगठन के सभी 13 मंडलों में शीघ्रातिशीघ्र महिला मोर्चा की टीम का गठन करे।

 


Related News

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को…
संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…