• April 1, 2023

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तिरगा में, मनरेगा मजदूरों का करेंगे सम्मान, महात्मा गांधी और दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तिरगा में, मनरेगा मजदूरों का करेंगे सम्मान, महात्मा गांधी और दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दुर्ग जिले के प्रवास में रहेंगे। वे पुरई में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा तिरगा में भी आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व विधायक दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। छत्तीसगढ़ मनरेगा लेबर वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविकांत राजपूत और संरक्षक राकेश कौशिक ने कहा कि अत्यंत हर्ष कि बात है कि हमारे ग्राम तिरगा, जिला-दुर्ग (छ.ग.) के पावन भूमि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भूतपूर्व विधायक, कांग्रेस सेवा दल प्रमुख दाऊ कुर्मी स्व. प्यारे लाल बेलचंदन जी के प्रतिमा का अनावरण व कुर्मी समाज भवन भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें आप सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, देवेन्द्र देशमुख, नंदकुमार सेन, केशव बंटी हरमुख, माया बेलचंदन, तारकेश्वर चन्द्राकर, तारा कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सन् 2005 से केन्द्र शासन द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा योजना के तहत छ.ग. प्रदेश में सन् 2020-21 में कोरोना काल में भी निमानुसार कार्य संचालित किये जाने पर उल्लेखनीय कार्य (प्रशंसनीय) कार्य हेतु संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसे लेकर भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…