• April 3, 2023

ऋषभ जैन ने नियमितीकरण के फैसले पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जताया आभार

ऋषभ जैन ने नियमितीकरण के फैसले पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नियमितीकरण, ठगड़ा बांध, जीई रोड सौंदर्यीकरण और पेयजल आपूर्ति को लेकर शासन स्तर उपलब्ध कराई गई राशि को लेकर दुर्ग निगम के राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है। ऋषभ जैन ने कहा कि नियमितीकरण के नियमों में शिथलीकरण का फायदा निगम को हुआ है। इससे राजस्व विभाग में बढ़ोत्तरी हुई है। राजस्व वसूली पहले से बेहतर हुई है। इससे निगम आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरानी गंजमंडी, नलघर कॉम्प्लेक्स और ठगडा बांध से भी निगम को आय हो रही है। बाजार में भी बकाया वसूली बढ़ी है। सरकारी आवास और निगम की दुकानों का आवंटन भी किया जा रहा है। आने वाले समय निगम शहर विकास में और भी मजबूती से काम करेगा। ऋषभ ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से शहर विकास के लिए और भी योजनाएं बनाने और स्वीकृति को लेकर भी चर्चा की। ऋषभ दो बार के पार्षद हैं और राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी शामिल है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…