• April 4, 2023

चेयरमैन अरुण वोरा ने भारत के पहले फ़ूड टेस्टिंग लैब के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

चेयरमैन अरुण वोरा ने भारत के पहले फ़ूड टेस्टिंग लैब के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लगातार दूसरे दिन विभागीय कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश में उत्पादित धान, चावल एवं अन्य स्कंध के भंडारण क्षमता के साथ ही विभाग से संबंधित सभी मामलों में वोरा ने विस्तार से वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। विभागीय समीक्षा के पश्चात वोरा ने निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे नवा रायपुर में निर्माणाधीन फ़ूड टेस्टिंग लैब के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। वोरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी में फ़ूड टेस्टिंग लैब की स्थापना एक बड़ी कामयाबी है। अब तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु हमें मुम्बई अथवा हैदराबाद की लैब पर निर्भर रहना पड़ता था किंतु कांग्रेस सरकार आने के बाद समय , खर्च एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए फ़ूड टेस्टिंग लैब हेतु पहल की गई है, सम्पूर्ण गुणवत्ता एवं समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे जल्द से जल्द प्रदेश को अपना लैब प्राप्त हो सके। उन्होंने भूमि आबंटन एवं प्रशासनिक स्वीकृति तेजी से करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार जताया।


Related News

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास में सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विवेकानंद…
दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा…