• April 5, 2023

जनसमस्या निराकरण के लिए पटरी पार क्षेत्र में खुला विकास कार्यों का पिटारा

जनसमस्या निराकरण के लिए पटरी पार क्षेत्र में खुला विकास कार्यों का पिटारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*जनसमस्या निराकरण के लिए पटरी पार क्षेत्र में खुला विकास कार्यों का पिटारा*
*शहर के अंतिम छोर तक हो रहे करोड़ो के विकास कार्य -वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के चेयरमैन अरुण वोरा ने पटरी पार एवं स्टील कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डो में चल रहे कार्यो की मॉनिटरिंग हेतु निगम के अधिकारियों व कार्य करने वाली एजेन्सी को लेकर जनता की शिकायत का मौके पर ही निराकरण कराया। वोरा ने वार्ड 59 साकेत कॉलोनी हरी नगर में 8.00 लाख के डामरीकरण, वार्ड 60 में स्टील कॉलोनी में 28 लाख का डामरीकरण कार्य, वार्ड नंबर 18, 21 में 20 लाख का सीसी रोड निर्माण, वार्ड 20 में 12 लाख से सीसी रोड व 4 लाख का नाली निर्माण कार्य के साथ ही राइस मिल से आदित्य नगर तक 41 लाख की लागत से चल रहे नाली निर्माण का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि शहर के अंतिम छोर तक हर कोने में आउटर वार्डों में करोड़ों रु से विकास कार्य प्रगतिरत हैं जिनकी सही मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। भिलाई दुर्ग के सीमा से सटे साकेत कालोनी स्टील कालोनी पूर्व महापौर निवास के आसपास हुआ 28 लाख का डामरीकरण होने से अब आम जनता को निजात मिलेगी। किसान राइस मिल एवं कुशाभाऊ ठाकरे भवन के आसपास जल भराव की शिकायत 41 लाख के नाले निर्माण के बाद अब दूर हो जाएगी। शहर की जीवन रेखा समान बीच से गुजरने वाले चंडी मंदिर मार्ग का डामरीकरण भी पूर्ण कराया गया है। भाजपा शहरी सरकार के समय सड़को के जर्जर होने से आम जन को यातायात में भारी असुविधा होने की शिकायत वार्ड दौरे के दौरान लगातार मिली थी अब वार्ड दौरे के समय की गई शिकायतों का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। अधिकारी फील्ड में रहकर जल्द से जल्द कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर पूरा करें। इस दौरान पार्षद शिवेंद्र परिहार, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अभियंता पंकज साहू उपस्थित थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…