• April 5, 2023

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतों से संबंधित 26 आवेदन मिले

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतों से संबंधित 26 आवेदन मिले

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतों से संबंधित 26 आवेदन मिले

बेमेतरा-कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार को जनचौपाल के माध्यम से जिले के शहरी सहित दूर-दराज के गांव से आए आम नागरिकों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित समस्याओं को तन्मयता से सुना। जनचौपाल के दौरान आम नागरिकों ने मांग एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 26 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। जनचौपाल में तहसील बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा निवासी जनक यादव ने घर के अन्दर लगे विद्युत पोल को हटाकर घर के बाहर लगवाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील भिंभौरी के ग्राम नेवनारा निवासी शिरीष शर्मा ने नेवनारा स्थित कृषि भूमि का सीमांकन करने तथा रिकार्ड दुरुस्ती किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम पातरझोरी के ग्रामवासियों ने चारभाठा जलाशय के उलट में किसानों/आम लोगों के आवागमन हेतु पुलिया/सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा बेजा कब्जा हटाने व आबादी पट्टा प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, मुआवजा राशि दिलाने, फसल बीमा की राशि प्रदान करने, किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान करने, क्षतिपूर्ति की सहायता राशि प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री एल्मा ने सभी आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण : विधायक ईश्वर साहू

जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें निराकरण : विधायक ईश्वर साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने आज जनपद पंचायत साजा…
बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

बेमेतरा जिले में 24 हजार से अधिक कृषकों को वितरित किए गए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने…
बेमेतरा के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 31 पदक, डीआईजी रामकृष्ण साहू से की सौजन्य भेंट

बेमेतरा के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 31 पदक, डीआईजी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कोरबा में 10 मई से 12 मई 2026 तक आयोजित 13वीं…