• April 7, 2023

बेमेतरा में स्टांप को कीमतें बढ़ाकर बेचा जा रहा, लाइसेंस रद्द, बिना लाइसेंस के बिक्री करने वाले की सील की गई दुकान

बेमेतरा में स्टांप को कीमतें बढ़ाकर बेचा जा रहा, लाइसेंस रद्द, बिना लाइसेंस के बिक्री करने वाले की सील की गई दुकान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले में तहसील कार्यालय के समीप किसानो के द्वारा स्टांप विक्रेताओं की मनमानी के संबंध में लगातार शिकायत मिलने पर एसडीएम सुरुचि सिंह द्वारा कार्यवाही की गई | किसानों के द्वारा शिकायत किया गया की स्टांप विक्रेता छोटे स्टांप जैसे ₹10 अथवा ₹20 के स्टाम्प को स्टॉक में नहीं होना बता कर ज्यादा पैसे में विक्रय कर रहे थे तथा उनके द्वारा 100 एवं 50 के स्टांप को डेढ़ से दोगुना मूल्यों पर बेच रहे थे | जिस पर एसडीएम सुरुचि सिंह की जांच के दौरान शिकायतों को सही पाया गया है जांच में यह भी पाया गया कि स्टांप विक्रेताओं के द्वारा अपना लाइसेंस रिन्यूअल नहीं कराया गया है तथा बाद में विक्रय किए गए स्टांप को 13.03.2023 के तारीख पर प्रविष्ट कर विक्रय कर रहे हैं बिना लाइसेंस के दुकानों को सील कर दिया गया है जिसमें श्री महावीर स्टांप विक्रेता तथा खंडे स्टांप विक्रेता की दुकान को सील किया गया | उन्होंने शेष विक्रेताओं को यह समझाइश दी है कि वह नियमानुसार स्टांप के विक्रय का चस्पा करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता ना करें उक्त कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व टीम शामिल रहे |

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…