• April 8, 2023

नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु जिला न्यायाधीश ने अपर कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से की चर्चा

नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु जिला न्यायाधीश ने अपर कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से की चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु जिला न्यायाधीश ने अपर कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से की चर्चा

बेमेतरा 07 अप्रैल 2023-आगामी नेशनल लोक अदालत 13 मई 2023 के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर द्वारा जिला न्यायाधीश विश्राम कक्ष में बेमेतरा अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी एवं श्री गोवर्धन ठाकुर प्रभारी पुलिस अधीक्षक बेमेतरा एवं न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हांकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई। अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री निमोणकर द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों जैसे-खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बंटवारे के मामले, याददाश्त के आधार पर बंटवारे के मामले, कब्जे के आधार पर बंटवारे के मामले, सुखाधिकार से संबंधित मामले, विक्रय पत्र, दान पत्र वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले का निपटारा सरल तरीके से किये जाने हेतु अपर कलेक्टर बेमेतरा से चर्चा की गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत में जारी नोटिस संबंधित पक्षकारों को तामिल कराये जाने में सहयोग प्रदान करने प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से विस्तृत चर्चा की गई ।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है, जिसके संबंध में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की गई।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…