• April 8, 2023

ऋषिकेश सम्मेलन में सुनील मध्यानी को बेस्ट सर्विस पार्टनर का अवार्ड

ऋषिकेश सम्मेलन में सुनील मध्यानी को बेस्ट सर्विस पार्टनर का अवार्ड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी सुनील मध्यानी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए हैं। सुनील मध्यानी को चार पहिया वाहन कंपनी की ओर से बीते दिनों बेस्ट सर्विस पार्टनर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कंपनी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम संतुष्टि व सर्वोत्तम ग्राहक देखभाल के लिए  प्रदान किया गया। ऋषिकेश में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में सुनील ने यह सम्मान ग्रहण किया। सुनील शहर के एक उभरते हुए बड़े व्यापारी हैं। उन्हें व्यापार अपने पिता प्रताप मध्यानी से विरासत में मिली, जिसे उन्होंने लगातार आगे बढ़ाया। आज वे छत्तीसगढ़ में भी व्यापार के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाए हुए हैं। ऑटो मोबाइल सेक्टर में उन्होंने एक अलग स्थान बनाया हुआ है। कई बड़ी कंपनियां अपने वाहनों को उनके माध्यम से ही लॉन्च करने और बाजार में उतारने के लिए तत्पर रहती हैं।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…