• April 11, 2023

शहर में अब महापौर के बंगले में भी लगेगा जनता दरबार, नया बंगलो बनकर तैयार

शहर में अब महापौर के बंगले में भी लगेगा जनता दरबार, नया बंगलो बनकर तैयार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग मेयर बाकलीवाल का नया बंगला बनकर लगभग तैयार हो गया है। अब माह के अंत तक यहां भी जनता दरबार लगेगा। सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा भवन के ठीक सामने बंगला तैयार हो रहा है। काम लगभग पूरा हो चुका है। निगम का अमला युद्ध स्तर पर इस बगले को तैयार करने में लगा हुआ है। 24 घंटे काम कराया जा रहा है। 19 या 22 अप्रैल तक बंगले का काम पूरा होने की तैयारी है। इसके बाद महापौर बगले में शिफ्ट होंगे। महापौर का कार्यकाल लगभग डेढ़ साल का ही बचा है। ऐसे में नया बंगला तैयार किए जाने को लेकर शहर में खासी चर्चा है। माना जा रहा है की बंगले में महापौर के शिफ्ट होने के साथ जनता का नया दरबार यहां सजेगा। जनता के हर मामले में सुनवाई होगी। बता दें कि इससे पहले के दोनों महापौर चंद्रिका चंद्राकर और डॉ शिव कुमार तमेर अपने निजी निवास पर ही रहकर काम किया। उन्होंने सरकारी आवास नहीं लिया था। सरोज पांडे जरूर महापौर रहते हुए जल परिसर में निवास करती रहीं। आज भी वे उस निवास पर काबिज रहीं।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…