• April 13, 2023

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर की चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*मुख्यमंत्री ने बिरनपुर घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर की चर्चा*

*बंधाया ढ़ांढस कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई*

रायपुर, 12 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर की घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के पिता श्री ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री का आभार वक्त करते हुए कहा कि जो आपके द्वारा इस संकट के समय जो पहल की गई है उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान मृतक के परिवारजनों के साथ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू और समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…