• April 16, 2023

प्रशासन के नाक के नीचे मऊ बेमेतरा में अवैध रेत खनन, दिलेरी इतनी की नदी से रेत निकाल सड़क किनारे जमा कर ली

प्रशासन के नाक के नीचे मऊ बेमेतरा में अवैध रेत खनन, दिलेरी इतनी की नदी से रेत निकाल सड़क किनारे जमा कर ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

02 जेसीबी तथा परिवहन कर रहे 04 ट्रैक्टरों को किया जब्त

ग्राम मऊ में शिवनाथ नदी पर लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन तथा अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के द्वारा दबिश देकर कार्यवाही की। बेमेतरा अनुभाग के ग्राम मऊ से लगातार अलग-अलग व्यक्तियों के द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि अवैध रेत का उत्खनन तथा परिवहन किया जा रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह ने अपनी टीम अतिरिक्त तहसीलदार पिंकी मनहर नायब तहसीलदार नीलम पिस्दा राजस्व निरीक्षक खुमान देशमुख प्रेम प्रकाश तिवारी तथा पटवारी शैलेश वैष्णव की टीम ने स्थल पर पहुंचकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे दो जेसीबी तथा परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ कर थाने में खड़े करवाया। उसके पश्चात खनिज निरीक्षक को स्थल पर बुलाकर लगभग 620 हाईवा रेत जो बाहर इकट्ठा कर रखी गई थी को जप्त कर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी गई है। उसे नीलाम करने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है, जिससे शासन को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होने की संभावना है इस प्रकार से शासन को हो रही भारी राजस्व की हानि तथा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को नियंत्रित करने हेतु यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…