• April 17, 2023

इंदिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स का 2 करोड़ से होगा कायाकल्प, डहरिया ने प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा

इंदिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स का 2 करोड़ से होगा कायाकल्प, डहरिया ने प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया आज राजनांदगांव जाते हुए दुर्ग स्थित सर्किट हाउस में रुके। यहां वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त सहित दुर्ग नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने नगरीय निकाय मंत्री का स्वागत किया। चर्चा के दौरान विधायक व महापौर ने नगर निगम के विकास कार्यों की जानकारी ली।

 

डॉ डहरिया ने इंदिरा मार्केट की 50 साल पुरानी बिल्डिंग का नए सिरे से निर्माण करने 2 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजने, गौरव पथ का निर्माण तेजी से करने, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। जून तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा शहर में डामरीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य पूरा करने, जलसंकट की समस्या सुलझाने बोर खनन की मांग की।

वोरा ने नगरीय प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि दुर्ग नगर निगम के कामकाज की समीक्षा करने दुर्ग आएं। ताकि शहर के विकास कार्यों की समीक्षा हो सके। बातचीत के दौरान भिलाई चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग नगर निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…