• April 17, 2023

दाधापारा में मेगा ब्लॉक, 20 और 21 को रायपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, जानिए पूरी खबर

दाधापारा में मेगा ब्लॉक, 20 और 21 को रायपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित, जानिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर. रेलवे के पीक सीजन में रायपुर-बिलासपुर मुख्य रेल लाइन पर 24 घंटे का ब्लॉक का बड़ा असर पड़ने जा रहा है। दुर्ग से लेकर भाटापारा तक के यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से सारनाथ, गोंदिया जैसी ट्रेनों में सफर करने के लिए बिलासपुर और उस्लापुर स्टेशन तक सफर करना पड़ेगा, तब जाकर ये ट्रेनें आगे के गतंव्य तक पहुंचाएंगी।

20 और 21 अप्रैल को दाधापारा तक बड़ा ब्लॉक लेने जा रहा है। ऐसी स्थिति इस दिन रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों के लिए एक्सप्रेस गाड़ियों का टिकट लेकर सफर करना तय किया है।
दाधापारा से बिलासपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के विद्युतीकरण और ऑटोमैटिक सिंग्नलिंग प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है, जो रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होकर दूसरे सुबह 6 बजे तक रेलवे की तकनीकी टीम काम जुटा नजर आएगी।

यही वजह है कि बिलासपुर जोन के नागपुर रेल मंडल तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इस दौरान दोनों तरफ बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित सात लोकल ट्रेनें 21 अप्रैल को नहीं चलेंगी। जिनमें रायपुर-गेवरा रोड, गेवरा से रायपुर, बिलासपुर-रायपुर मेमू, रायपुर-बिलासपुर मेमू, गेवरा रोड-बिलासपुर के यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इन ट्रेनें से यात्री कर सकेंगे सफर
रेलवे के अनुसार रायपुर जंक्शन से इतवारी-बिलासपुर, लिंक एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। ताकि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसके यात्री बिकल्प के तौर पर इन एक्सप्रेस गाड़ियों से आवाजाही कर सकेंगे।
ब्लॉक के कारण दुर्ग जंक्शन से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को बिलासपुर और दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस को उस्लापुर स्टेशन से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए दूसरे ट्रेनों से जाना होगा


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…