• April 18, 2023

गनियारी और बहिंगा में सरकारी जमीनों पर कब्जा, बेमेतरा में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत पहले भी आई, नहीं हो रही सुनवाई

गनियारी और बहिंगा में सरकारी जमीनों पर कब्जा, बेमेतरा में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत पहले भी आई, नहीं हो रही सुनवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टोरेट में आयोजित जनचौपाल में प्राप्त हुए 42 आवेदन

बेमेतरा-कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना ने आज सोमवार को जिला कार्यालय के दृष्टि-सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। डिप्टी कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में नागरिकों ने लगभग 42 आवेदन प्रस्तुत किए।
जनचौपाल में ग्राम चारभाठा निवासी रामकली जांगड़े एवं अरुण कुमार ने मनरेगा अन्तर्गत तालाब गहरीकरण में किए गए कार्य का मजदूरी राशि दिलाने के संबंध में, ग्राम गनियारी निवासी संतोषी साहू ने गांव के शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर मेडिकल स्टोर चलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में, मानपुर निवासी रुप सिंह वर्मा ने मुड़पार बांध के डूबान क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा ली गई भूमि का वर्तमान दर पर मुआवजा दिलवाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम बीरमपुर पोस्ट चंदनु निवासी लक्ष्मी साहू ने श्रम विभाग अन्तर्गत संचालित प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाये जाने, ग्राम पंचायत बहिंगा के समस्त ग्रामवासियों ने गांव के शासकीय भूमि में अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अलवा राशन कार्ड बनवाने, विधवा पेंशन दिलाने, पारिश्रमिक राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…