• April 21, 2023

राजीव भवन में हुई बूथ प्रबंधन कमेटी की जिला स्तरीय बैठक

राजीव भवन में हुई बूथ प्रबंधन कमेटी की जिला स्तरीय बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*राजीव भवन में हुई बूथ प्रबंधन कमेटी की जिला स्तरीय बैठक*
*भूपेश सरकार की नीतियों की विधायक वोरा ने की जमकर तारीफ*

संभाग की 20 विधानसभाओं में चुनावी शंखनाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुर्ग शहर में राजीव भवन में संभाग स्तरीय बूथ प्रबंधन कमेटी की बैठक ली। उन्होंने चुनावी वर्ष में संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर जोर दिया। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी विधायक अरुण वोरा ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोंच एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही दो बार उन्हें देश का सबसे लोकप्रिय सीएम चुना गया है।प्रदेश का विकास मॉडल पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। राजीव गांधी किसान,मजदूर, गोधन न्याय योजना, महतारी दुलार, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, सी मार्ट, धन्वंतरि दवा दुकान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बिजली बिल हाफ योजनाओं से ना सिर्फ प्रदेश वासियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है बल्कि रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मुख्यमंत्री जी ने 4 वर्षों में साकार कर दिखाया है इसलिए प्रदेश के नागरिक कहते हैं, “भूपेश है तो भरोसा है। उसी भरोसे के साथ जनता के बीच हमे जाना है।गरीबों एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को भी अब आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सुव्यवस्थित वातावरण , सुंदर भवन एवं बेहतर माहौल में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय मे प्रदेश सरकार की योजनाएं एवं जनता का सशक्तिकरण मॉडल पूरे देश मे लोकप्रिय होगा। इस दौरान विधायक इंद्रशाह मंडावी, गुरु दयाल बंजारे, छन्नी साहू अपिव उपाध्यक्ष आर एन वर्मा समेत समस्त वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी मौजूद थे।


Related News

झूठ बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष कोहले: बंजारे

झूठ बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष कोहले: बंजारे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर निगम के एमआईसी प्रभारी एवं वरिष्ठ लोकप्रिय भाजपा नेता नरेन्द्र बंजारे ने…
महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का सफल आयोजन

महिला उद्यमिता को मिला भव्य मंच, “मेरे सपनों का आँगन” महोत्सव का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग 10 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, जिला दुर्ग महिला…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 61 छात्राओं को प्रदान की निःशुल्क साइकिल

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रिसाली में आयोजित…