• April 22, 2023

शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा

शिवनाथ में पानी पर्याप्त, तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*शिवनाथ में पानी पर्याप्त तकनीकी कारणों को दूर करे प्रशासन -वोरा*
*विभिन्न वार्डों से शिकायत मिलने पर विधायक पहुंचे जल संकट क्षेत्र*

दुर्ग में गर्मी का पारा बढ़ रहा है पानी की खपत बढ़ रही है वही पिछले कुछ दिनों से पानी समस्या की शिकायत लगातार बढोत्तरी हो रही है रोज किसी न किसी कारण से जलआपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसके पीछे नदी में पानी की कमी नहीं बल्कि तकनीकी कारण हैं। डीएमएफ से स्वीकृत 1.6 करोड़ के पंप तीन निविदाएं होने के बाद भी अब तक नहीं लगाए जा सके हैं। बार बार इंटकवेल में कचरा जमने एवं जलकुंभी के जमावड़े के पीछे नाला डायवर्सन का अधूरा काम है। आए दिन विभिन्न वार्ड के नागरिकों एवं पार्षदों से शिकायत मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर जा कर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया एवं जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई। शहर में जलसंकट निपटान के लिए इंटक वेल में कचरा सफाई स्वयं अपने सामने करवाने के साथ ही कलेक्टर से जल्द डी एम एफ फंड से बोर खनन के लिए प्रस्ताव दिया। जवाहर नगर में कुछ दिनों से पानी की नलों में धार कम होने से वार्ड 17 , 18 के निवासियों ने विधायक व महापौर को बुलाकर रोष प्रकट किया व जल्द निपटान की दिशा में कार्य के लिए गुहार लगाई थी। वोरा ने जल विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की । अधिकारियों ने जानकारी में बताया गया कि बार बार इंटक वेल में कचरा आने से नदी से ओवरहेड टँकी में पानी भरपूर नही पहुँचता जिससे घरों में जाने वाला पानी का प्रेशर कम व कम समय के लिये नल खुलता है पूर्व में नदियों में मोटर पंप की कैपेसिटी कम लगी हुई है नए मोटर पम्प लगने से टँकीयो को भरपूर पानी मिलेगा निविदा हो चुकी है मोटर आने में समय लग रहा है वोरा ने कहा कि जल्द मोटर लगवाये ब प्रशासन जिम्मेदारी से जनता को जल् संकट से मुक्ति दिलाए। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गई किसी भी लापरवाही के लिए जनता को परेशानी ना हो इसके लिए ठोस कदम तत्काल उठाए जाएं।तांदुला एवं खरखरा डेम से शहर के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति की गई है नाला डायवर्सन के काम मे तेजी लाई जाए ताकि बार बार कचरा जमने की स्थिति न उत्पन्न हो। इस दौरान जलप्रभारी संजय कोहले पार्षद देव नारायण व निर्मला साहू भोला महोबिया , नारायण ठाकुर, भीम राव, एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…