• April 22, 2023

कांग्रेस के नए मेनोफेस्टो पर चर्चा शुरू, इधर टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा फिर जताई

कांग्रेस के नए मेनोफेस्टो पर चर्चा शुरू, इधर टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा फिर जताई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की दौड़ लगातार दिल्ली तक लग रही है। इन सब के बीच एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम बनने की इच्छा जताई है। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि बंद कमरे में हुई सीक्रेट मीटिंग का सच भी बताऊंगा। उन्होंने इसके बारे में भी बताया।

प्रदेश में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। गुरुवार को बिलासपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए टीएम सिंहदेव ने कहा कि समय आने पर वो उस मीटिंग का सीक्रेट भी बताएंगे जो बंद कमरे में बैठकर सीएम चुनने के लिए की गई थी। टीएस बाबा ने कहा कि मैं अगर ये कहूं की मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता तो गलत हैं। मैं इस राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर एक बार फिर से टीएस सिंह देव का दर्द मीडिया के माध्यम से सामने आया है। सीएम बनने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी जो परिस्थितियां बनी हुई है मैं खुद नहीं जानता मैं सीएम कब बनूंगा। मैंने राजनीति में आने के लिए कभी नहीं सोचा था लेकिन राजनीति में आया। विधायक भी बना, नेता प्रतिपक्ष भी रहा। सीएम के लिए नाम भी आगे चल पड़ा।

क्या थी इस मीटिंग का सच

टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बनने के लिए मैंने कभी पहल नहीं की। चार लोगों को मीटिंग में बुलाया गया था। तब भूपेश भाई सीएम बने। तब से ढाई-ढाई साल का जो फॉर्म्यूला चला अभी तक पीछा नहीं छोड़ रहा है। टीएस सिंह देव ने कहा कि मैं समय आने पर उस बंद कमरे में हुई मीटिंग का भी सच बताऊंगा। बता दें कि 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और चरणदास मंहत के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी।

मेरा नाम सीएम के लिए चला यह बड़ी बात

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं सीएम तो नहीं बना लेकिन मीडिया के माध्यम से मैं सीएम बन गया। उन्होंने कहा कि अगर मैं यह कह दूं कि मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता तो यह गलत होगा, लेकिन मैंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने की पहल नहीं की थी। मैंने नेता प्रतिपक्ष बनने की पहल की थी लेकिन सीएम बनने के लिए कभी पहल नहीं की। यह हाईकमान को निर्णय करना है कि मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा।

चुनावी मेनिफेस्टो को लेकर बोले टीएस बाबा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कांग्रेस के आगामी चुनावी मेनिफेस्टो को लेकर कहा कि पिछली बार की तरह मेनिफेस्टो बनाने का समय अब नहीं रहा। 2018 में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर हमने सबका सहयोग, सुझाव और मार्गदर्शन लिया था। उन सुझाव को घोषणा पत्र में अंकित कर मेनिफेस्टो तैयार किया गया था। उस तरह का काम करने का समय नहीं बचा है। उस तरह से घूम कर घोषणापत्र में काम करने का वक्त अब निकल चुका है।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…