• April 23, 2023

छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर महिला हिषा का सम्मान किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम ने

छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर महिला हिषा का सम्मान किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम ने

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ की प्रथम अग्निवीर महिला हिषा का सम्मान किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम ने

दुर्ग/ भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प दुर्ग की टीम ने आज दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र बोरी गारका की बालिका जिसने सेना के अग्निवीर के रूप में परीक्षा उत्तीर्ण कर नौसेना में अपना स्थान बनाया ऐसी बालिका का आज उनके निवास पहुंचकर सम्मान किया
इस अवसर पर जब हिषा से पूछा गया की अग्निवीर बनकर आप कैसा महसूस कर रहे हैं तो उसका कहना था कि यह मोदी सरकार की बहुत अच्छी योजना है इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को सैनिक बनने का तो अवसर मिल ही रहा है साथ ही साथ अनुशासन और देश प्रेम की भावना भी जागृत करता है जैसे आज मैं अग्निवीर बनी हूं मैं चाहती हूं कि मेरे छत्तीसगढ़ की और भी बेटियां इस क्षेत्र में आए और देश की सेवा में अपना योगदान दें
सम्मानित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से निकलकर देश की सेवा में आप अग्नीवीर बनी हैं आपसे और भी बालिकाओ को प्रेरणा मिलेगी
इस अवसर पर जिला संयोजक बानी सोनी ने एवं जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार ने शाल श्रीफल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सदस्य हिमा साहू जिला सह संयोजक बीके द्विवेदी श्रीमती विद्या नामदेव मीडिया प्रभारी पूजा सिंह श्रीमती सीमा तिडके के साथ अग्नि वीर बालिका की माता सती बघेल एवं उनके भाई कोमल बघेल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…