• April 26, 2023

जिले में मनाया गया अंगना म शिक्षा 3.0 पढ़ई तिहार

जिले में मनाया गया अंगना म शिक्षा 3.0 पढ़ई तिहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में मनाया गया अंगना म शिक्षा 3.0 पढ़ई तिहार

बेमेतरा -जिला-बेमेतरा के सभी 743 प्राथमिक शालाओ में आज मंगलवार को अंगना म शिक्षा 3.0 को पढ़ई तिहार के रूप में मनाया गया। अंगना म शिक्षा 3.0 मूलतः माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम है। इस हेतु एक्टिव मदर कम्युनिटी (एएमसी) सक्रिय मातृ समुदाय का प्रत्येक प्राथमिक शालाओ में गठन किया गया है, जो प्रमुखता के साथ बच्चों के शाला पूर्व तैयारी में अपना योगदान देंगे। इन माताओं के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर घर में अपने 5 से 6 वर्ष के बच्चों को उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सिखने हेतु प्रेरित करेंगे। जिस तरह पिछले 2 वर्ष से अंगना म शिक्षा मेला का आयोजन किया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी 9 काउंटर बनाकर 5 से 6 वर्ष के बच्चों का मेले में परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के निर्देशन में जिला मिशन समन्वयक बेमेतरा, सहायक परियोजना समन्वयक बेमेतरा, अंगना म शिक्षा जिला नोडल, जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विकासखंड स्रोत समन्वयक व संबंधित संकुल शैक्षिक समन्वयक के द्वारा सभी प्राथमिक शालाओ का सतत निरीक्षण किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…