• April 26, 2023

सांकरा में खुलेगा इंडस्ट्रियल पार्क, जहां आफसेट प्रिंटिंग का काम होगा

सांकरा में खुलेगा इंडस्ट्रियल पार्क, जहां आफसेट प्रिंटिंग का काम होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सीईओ जिला पंचायत ने ली समय-सीमा की बैठक

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

बेमेतरा-कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी एवं अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी ने आज कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से बारी-बारी विभागवार लंबित आवेदनों की जानकारी ली और समय सीमा के भीतर लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में सीईओ श्रीमती मण्डावी ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नल जल योजना की स्थिति की जानकारी ली साथ ही राजस्व अधिकारियों को शीघ्र ही राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के निर्माण कार्य की जानकारी ली। सीईओ ने अधिकारियों को बताया कि सांकरा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में ऑफसेट प्रिंटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत निर्माण होने वाले कार्यालयीन सामग्री – रजिस्टर, कॉपी, नोटपैड आदि का विक्रय सी-मार्ट के माध्यम से किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय के उपयोगी सामग्रियों का क्रय कर महिला समूहों को प्रोत्साहित करे। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी तरह तहसील थानखम्हरिया के ग्राम टिपनी में गोबर से बनाए जा रहे पेंट की खरीदी कार्यालयीन उपयोग में करने को कहा ।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, नवागढ़-उमाशंकर बंदे, साजा विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, प्रवीण तिवारी, भूपेन्द्र जोशी, पिंकी मनहर, आर के सोनकर, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…